लाग रह्यो मन चेतनसों जी
लाग रह्यो मन चेतनसों जी
सेवक सेव सेव सेवक मिल, सेवा कौन करै पनसों जी॥१॥
ज्ञान सुधा पी वम्यो विषय विष, क्यों कर लागि सकै तनसौं जी॥२॥
‘द्यानत’ आप-आप निरविकलप, कारज कवन भवन निवसों जी॥३॥
Artist: पं. द्यानतराय जी
स्रोत: आध्यात्मिक भजन संग्रह (सं. श्री सौभाग्यमल जैन, पं. टोडरमल स्मारक ट्रस्ट, जयपुर, २००६), भजन ५०
खोज: Lag Rahyo Man Chetanson Ji
अर्थ
मेरा मन अपने चैतन्य स्वभाव में लग रहा है अर्थात् मेरे मन की चैतन्य स्वभाव में ही रुचि हो रही है। जब सेवक (मन) व सेव्य (सेवा किये जाने योग्य चेतन/आत्मा) परस्पर मिल गये हैं एक हो गये हैं तो अब कौन नौकर की भाँति (पारिश्रमिक से) सेवा करे ? जब ज्ञानामृत पीकर, इन्द्रिय विषयों के विषरूपी सुखों को छोड़ दिया, फिर ऐसे तन से लगाव क्यों रहेगा? द्यानतराय कहते हैं कि आप अपने आपमें रहो तो कोई विकल्प ही शेष नहीं रहे (निर्विकल्प हो जाओगे) फिर कौनसा कार्य है जिसके लिए इस भवन में (देह में) रह रहे हो?
शब्दार्थ: पण - पारिश्रमिक, मजदूरी।
स्रोत: द्यानत भजन सौरभ, पद 139।
मूल पृष्ठ (छवि):
प्रूफरीडिंग बाकी है