कुन्दकुन्द आचार्य कह गये, जो निज आतम ध्यायेगा।
पर से ममता छोड़ेगा तो निश्चय भव से तिर जायेगा॥१॥
क्रिया काण्ड में धर्म नहीं है, पर से धर्म नहीं होगा।
निज स्वभाव में रमें बिना नहीं कुछ भी धर्म नहीं होगा॥
शुद्ध अखण्ड चिदानन्द ज्ञायक, धर्म वस्तु में पावेगा॥२॥
निज स्वभाव के साधन से ही, सिद्ध प्रभु बन जावेगा।
राग भाव शुभ अशुभ सभी से जग में गोते खावेगा॥
मुक्ति चाहने वाला तो निज में निज गुण प्रकटावेगा॥३॥
जीव मात्र ऐसा चाहते हैं दुःख मिट जावे सुख आवे।
करते रहते हैं उपाय जो, अपने अपने मन भावे॥
राग-द्वेष पर भाव तजेगा वो सच्चा सुख पावेगा॥४॥
पर-पदार्थ नहीं खोटा चोखा, नहीं सुख दुःख देनेवाला।
इष्ट अनिष्ट मान्यता से अज्ञानी भटके मतवाला॥
भेदज्ञान निज पर विवेक से शुद्ध चिदानन्द पावेगा॥५॥
स्रोत: आध्यात्मिक भजन संग्रह (सं. श्री सौभाग्यमल जैन, पं. टोडरमल स्मारक ट्रस्ट, जयपुर, २००६), भजन ७४ (विभिन्न कवियों के भजन)
खोज: Kundkund Acharya Kah Gaye, Jo Nij Atam Dhyayega