तर्ज : प्रभु हम सबका…
किया अनन्त उपकार, मुनीश्वर किया अनन्त उपकार हो॥टेक॥
देहादिक से भिन्न दिखाया, समयसार अविकार हो।
रागादिक से भिन्न दिखाया, मुक्तिमार्ग सुखकार हो॥1॥
स्वयं स्वयं में पूर्ण दिखाया, चाह न रही लगार हो।
रहे सदा संतुष्ट दिखाया, सुख अनंत भंडार हो॥2॥
शुद्ध दिखाया, मुक्त दिखाया, प्रभुता अपरम्पार हो।
निर्विकल्प निर्द्वन्द दिखाया, चेतन पद अविकार हो॥3॥
अहो! सहज निरपेक्ष दिखाया, परमभाव ही सार हो।
काल अनन्त निमग्न रहूँ प्रभु, भवसागर से पार हो॥4॥
पाने योग्य स्वयं में पाया, अक्षय विभव अपार हो।
भाव नमन हो सहज नमन हो, रहूँ सु जाननहार हो॥5॥
स्रोत: भक्ति-भावना (द्वितीय खण्ड)
Artist: श्री ब्र. रवीन्द्रजी ‘आत्मन्’
स्रोत: डॉ. विनोद ‘चिन्मय’
स्रोत: जिन-भक्ति सिंधु, पृष्ठ २२४ से २२५