किसी का दिल दुखाना हमको महावीर ने न सिखलाया | Kisi Ka Dil Dukhana Hamko Mahaveer Ne Na Sikhlaya

किसी का दिल दुखाना हमको महावीर ने न सिखलाया

किसी का दिल दुखाना हमको महावीर ने न सिखलाया
करे सेवा जो औरों की वही है जैन कहलाया
दुश्मनों को भी क्षमा कर देते हैं
ये जैन होने का परिचय देते है
हम प्यार से हर बात सबसे कहते हैं
ये जैन होने का परिचय देते है
हम वीर के चरणों में हरदम रहते हैं
ये जैन होने का परिचय देते है

हमें नफरत नहीं आती दिलों में प्यार रखते हैं
जहां भी काम करते हैं नीयत साफ रखते हैं
सबको हम अपना बना ही लेते हैं
ये जैन होने का परिचय देते है
हम प्यार से हर बात सबसे कहते हैं
ये जैन होने का परिचय देते है
हम वीर के चरणों में हरदम रहते हैं
ये जैन होने का परिचय देते है


स्रोत: nikkyjain.github.io (बच्चों के भजन भजन)

खोज: Kisi Ka Dil Dukhana Hamko Mahaveer Ne Na Sikhlaya, Kisi Ka Dil Dukhana Hamko Mahavir Ne Na Sikhlaya