किस विधि आरति करौं प्रभु तेरी, आतम अकथ जस
बुध नहिं मेरी॥ टेक॥ समुदविजयसुत रजमति छारी,
यों वदि थुति नहि होय तुम्हारी॥१॥
काट स्तम्भ वेदि
छवि सारी, समोशरण थुति तुमसे न्यारी॥२॥
चारि ज्ञान
युत तिनके स्वामी, सेवकके प्रभु अन्तर्यामी॥३॥
सुनके
वचन भविक शिव जाहीं, सो पुद्गलमें तुम गुण नाहीं॥४॥
आतम ज्योति समान बताऊँ, रवि शशि दीपक मूढ कहाऊँ
॥५॥
नमत त्रिजगपति शोभा उनकी, तुम शोभा तुममें निज
गुणकी॥६॥
मानसिंह महाराजा गावे, तुम महिमा तुमही
बन आवे॥७॥
स्रोत: पूजन रत्नाकर, पृष्ठ ७०२ (पूजन रत्नाकर | Pujan Ratnakar)