खुद से अनजान रहे | Khud se anjan rahe

राग : दो कदम तुम न चले, दो कदम हम न चले (1972 )

खुद से अनजान रहे, पर को निज मान रहे,
कितने भव बीत गये जगत् में रुलते रुलते ……

बाहय संयोगों से अत्यन्ताभाव है मेरा
भूल निज शक्तियाँ मैं बन गया इनका चेरा
राज था रंक बना चाकरी करते करते …

नारकी देव मनुज पशु गति का चक्र चला
खुद को मैं भूल गया स्वांग में मेरा अहं पला
आत्म तिरोभूत हुआ स्वांग को धरते धरते …

भाव रागादि हुए स्वयं को रागी माना
ज्ञान अरु राग जुदा ये कभी न पहचाना
ज्ञान मेरा झुलस गया राग में जलते जलते …

ज्ञान दर्शन चरित्र आत्मा के गुण हैं घने
पर यदि दृष्टि भेद पर हो तो पर्याय बनें
आत्म दर्शन न हुआ भेद को लखते लखते …

पं० ज्ञायक जैन शास्त्री, अहमदाबाद