काया गागरि, जोजरी, तुम देखो चतुर विचार हो | Kaya Gagari Jojari Tum Dekho Chatur Vichar Ho

काया गागरि, जोजरी, तुम देखो चतुर विचार हो

काया गागरि, जोजरी, तुम देखो चतुर विचार हो॥टेक॥

जैसे कुल्हिया कांचकी, जाके विनसत नाहीं वार हो॥
मांसमयी माटी लई अरु, सानी रुधिर लगाय हो।
कीन्हीं करम कुम्हारने, जासों काहूकी न वसाय हो॥१॥ काया.॥

और कथा याकी सुनौं, तामैं अध ऊरध दश ठेह हो।
जीव सलिल तहां थंभ रह्यौ भाई, अद्भुत अचरज येह हो॥२॥ काया.॥

यासौं ममत निवारकैं, नित रहिये प्रभु अनुकूल हो।
‘भूधर’ ऐसे ख्यालका भाई, पलक भरोसा भूल हो॥३॥ काया.॥


Artist: पं. श्री भूधरदास जी
स्रोत: भूधर भजन सौरभ, पृष्ठ १०१

अर्थ

हे चतुर ! जरा विचार करो और देखो यह कायारूपी गागर जर्जरित हो रही है, इसकी स्थिति काँच के पात्र की-सी है जिसे नष्ट होने में जरा भी देर नहीं लगती।

मांसमयी माटी लई अरु, सानी रुधिर लगाय हो।

मांसमयी मिट्टी को रक्त से सानकर कर्मरूपी कुम्हार ने इसे बनाया है जिसमें किसी का भी स्थिर निवास नहीं होता। इसकी एक कथा और सुनो, इसमें ऊपर-नीचे दश द्वार हैं जिसमें जीव-जल ठहरा हुआ है, यह एक विचित्र आश्चर्य है!

स्रोत: भूधर भजन सौरभ।

:paperclip: मूल पृष्ठ (छवि):

प्रूफरीडिंग बाकी है