कौन काम अब मैंने कीनों, लीनों सुर अवतार हो | Kaun Kaam Ab Maine Keeno, Leeno Sur Avtaar Ho

कौन काम अब मैंने कीनों, लीनों सुर अवतार हो

कौन काम अब मैंने कीनों, लीनों सुर अवतार हो …

गृह तजि गहे महाव्रत शिवहित, विफल फल्यो आचार हो॥कौन.॥१॥

संयम शील ध्यान तप क्षय भयो, अव्रत विषय दुखकार हो॥कौन.॥२॥

‘द्यानत’ कब यह थिति पूरी ह्वै, लहों मुक्तपद सार हो॥कौन.॥३॥


Artist: पं. द्यानतराय जी
स्रोत: आध्यात्मिक भजन संग्रह (सं. श्री सौभाग्यमल जैन, पं. टोडरमल स्मारक ट्रस्ट, जयपुर, २००६), भजन ९०

खोज: Kaun Kam Ab Maine Kino, Lino Sur Avtar Ho

अर्थ

अरे, ऐसा मैंने कौन सा सुकार्य किया था, जिसके कारण मैंने स्वर्ग में जन्म लिया !

मैंने घर-बार छोड़कर मोक्ष की प्राप्ति हेतु महाव्रत को धारण किया, उनका पालन किया, उस आचरण का यह फल मिला कि मुझे देव पर्याय मिली। इस देव पर्याय में संयम, शील, ध्यान, तप आदि नष्ट हो गये और यहाँ विषय-भोग और अव्रत मिले जो दुखदायी हैं।

द्यानतराय कहते हैं कि अब यह स्थिति (आयु) कब पूरी हो और कब सारवान मोक्षरूपी पद की प्राप्ति हो! अर्थात् वह मनुष्य पर्याय कब मिले जिसमें संयम, तप, शील और ध्यान हो, क्योंकि इनकी चरमस्थिति से ही मोक्ष की प्राप्ति होती है, उससे हीन स्थिति शुभ फल की ही दायक हो सकती है।

स्रोत: द्यानत भजन सौरभ।

:paperclip: मूल पृष्ठ (छवि):

प्रूफरीडिंग बाकी है