कारण परमात्मा, क्षण-क्षण भाऊँ सुखकार
(तर्ज : मुझे है स्वामी)
कारण परमात्मा, क्षण-क्षण भाऊँ सुखकार।
निज चैतन्य विलासमयी, प्रभु समयसार अविकार॥टेक॥
सहज चतुष्टय से सनायथ, निज वैभव अपरम्पार।
परम अखंडित गुणमणि मंडित, तीन भुवन में सार॥1॥
नित्य निरंजन एक रूप ध्रुव जिसमें हो न विकार।
अन्तर में प्रत्यक्ष विराजे, साँचा तारणहार॥2॥
उछल रही सर्वांग आलौकिक शक्तियाँ अपरम्पार।
नहीं हीनता नहीं दीनता, नहीं जिसमें संसार॥3॥
अद्भुत तृप्ति निज में पाई, चाह न रही लगार।
हो सहज रूप मगनता, तिष्ठूँ मुक्ति मंझार॥4॥
स्रोत: जिनवाणी भक्ति, पृष्ठ ११६