करलो-करलो सम्यक् ज्ञान, जीवन थोड़ा रहा | karalo karalo samyak j nana jivana tho da raha

करलो-करलो सम्यक् ज्ञान, जीवन थोड़ा रहा॥टेक॥

सब प्रकार अवसर है आया, तत्त्वोपदेश सहज है पाया।
करलो-करलो स्व-पर विज्ञान॥ जीवन.॥1॥

निर्णय कर आगम युक्ति से, करो प्रमाण सु स्वानुभूति से।
अनुभूति स्वरूप भगवान्॥ जीवन.॥2॥

आत्मज्ञान बिन पायी व्यथा, जिनवाणी से सुन लो कथा।
छोड़ो-छोड़ो प्रमाद दुख खान॥ जीवन.॥3॥

अखिल विश्व में है आदेय, शुद्ध चिद्रूप अन्य सब हेय।
पाओ स्वाश्रय से सुख महान्॥ जीवन.॥4॥

तज प्रपंच होओ निर्ग्रन्थ, साक्षात् मुक्ति का पंथ।
धारो-धारो सु अविचल ध्यान॥ जीवन.॥5॥

आत्मध्यान धरि कर्म नशाओ, दुखमय आवागमन मिटाओ।
पाओ-पाओ स्व-पद निर्वाण॥ जीवन.॥6॥


स्रोत: जिन भक्ति सिंधु, पृष्ठ ३९५
Artist: ब्र. रवीन्द्रजी ‘आत्मन्’

खोज: करलो-करलो सम्यक् ज्ञान, जीवन थोडा रहा, करलो-करलो सम्यक् ज्ञान, जीवन थोड़ा रहा