करलो जिनवाणी अभ्यास, आई मंगल घड़ी | karalo jinavani abhyasa ai mamgala gha di

तर्जः करलो जिनवर का गुणगान

करलो जिनवाणी अभ्यास, आई मंगल घड़ी।
करलो आतम का विश्वास, आई मंगल घड़ी॥
छोड़ो-छोड़ो पर की आस, आई मंगल घड़ी।
अपना प्रभु है अपने पास, आई मंगल घड़ी॥टेक॥
तत्त्व प्रयोजन भूत हैं, सात सुनो धर ध्यान।
उनका मर्म पिछान कर, करो भेद विज्ञान॥1॥

दुःख के कारण हेय हैं, आस्रव बन्ध सु जान।
मुक्ति के कारण अहो, संवर निर्जर मान॥2॥

पर पदार्थ अति भिन्न हैं, झूठी ममता त्याग।
आश्रय करने योग्य, निज शुद्धातम में पाग॥३॥

आतम की अनुभूति ही, परम धर्म है सार।
प्रगटाओ पुरुषार्थ से, खोलो मुक्ति द्वार॥4॥

आत्मलीन निर्ग्रन्थ हो, पाओ शिव अभिराम।
जिनवाणी प्रसाद से, रहो सुखी निष्काम॥5॥


स्रोत: जिन भक्ति सिंधु, पृष्ठ १५६ से १५७
Artist: ब्र. रवीन्द्रजी ‘आत्मन्’

खोज: करलो जिनवाणी अभ्यास, आई मंगल घडी, करलो जिनवाणी अभ्यास, आई मंगल घड़ी