कर लो जिनवर का गुणगान | kara lo jinavara ka gunagana

कर लो जिनवर का गुणगान, आई सुखद घडी।
आई सफल घड़ी, देखो मङ्गल घड़ी॥ करलो…॥टेक॥

वीतराग का दर्शन-पूजन भव-भव को सुखकारी।
जिन प्रतिमा की प्यारी छवि लख मैं जाऊँ बलिहारी॥1॥

तीर्थङ्कर सर्वज्ञ हितंकर महामोक्ष के दाता।
जो भी शरण आपकी आता तुम सम ही बन जाता॥2॥

प्रभु दर्शन से आर्त रौद्र परिणाम नाश हो जाते।
धर्मध्यान में मन लगता है शुक्ल ध्यान भी पाते॥3॥

सम्यग्दर्शन हो जाता है मिथ्यातम मिट जाता।
रत्नत्रय की दिव्य शक्ति से कर्म नाश हो जाता॥4॥

निज स्वरूप का दर्शन होता निज की महिमा आती।
निज स्वभाव साधन के द्वारा सिद्ध स्वगति मिल जाती॥5॥


स्रोत: मङ्गल भक्ति सुमन (२०२४), पृष्ठ ३४

1 Like