कर सकल विभाव अभाव मिटादो बिकलपता मन की | Kar Sakal Vibhav Abhav Mitado Bikalpata Man Ki

कर सकल विभाव अभाव मिटादो बिकलपता मन की

कर सकल विभाव अभाव मिटादो बिकलपता मन की॥टेर॥

आप लखे आपेमें आपा गत व्योहारन की।
तर्क-वितर्क तजो इसकी और भेद विज्ञानन की॥

यह परमातम यह मम आतम, बात विभावन की।
हरो हरो बुध नय प्रमाण की और निक्षेपन की॥

ज्ञान चरण की बिकलप छोड़ो छोड़ो दर्शन की।
न्यामत पुद्गल हो पुद्गल चेतन शक्ति चेतन की॥


स्रोत: आध्यात्मिक भजन संग्रह (सं. श्री सौभाग्यमल जैन, पं. टोडरमल स्मारक ट्रस्ट, जयपुर, २००६), भजन ६१ (विभिन्न कवियों के भजन)