कंकड़-कंकड़ बन गया | kamka.da-kamka.da bana gaya

कंकड़-2 बन गया मोती, पत्थर-2 धन्य हुआ।
अरहंतों के चरण चूमकर जड़ पर्वत चैतन्य हुआ॥
केवलियों की जिनवाणी से मुखरित गहन अरण्य हुआ।
अरहंतों के चरण चूमकर जड़ पर्वत चैतन्य हुआ॥
चौबीसों में बीस जिनेश्वर मुक्त हुए यहाँ ध्यान लगाकर।
जन को जिनपद देनेवाला, चमत्कार देता है यही पर
जय शिखर-2, सम्मेदशिखर
इतने जिनवर मुनिवर वाला गिरिधर नहीं कोई धन्य हुआ।
अरहंतों के चरण चूमकर जड़ पर्वत चैतन्य हुआ॥
गिरि का वातावरण अलौकिक दिव्य
छटा मन हरण अलौकिक
कूट, कूट में जिनदेवों के मंगल कारक चरण अलौकिक
प्राप्त अगोचर दुर्लभ सिद्धात्माओं का सौजन्य हुआ।
अरहंतों के चरण चूमकर जड़ पर्वत चैतन्य हुआ॥


स्रोत: मङ्गल भक्ति सुमन (२०२२), पृष्ठ २५८ से २५९

खोज: कंकड-कंकड बन गया, कंकड़-कंकड़ बन गया