कालिमा मत पोत रे, कालिमा मत पोत रे | Kalim Mat Pot Re Kalim Mat Pot Re

कालिमा मत पोत रे, कालिमा मत पोत रे।

स्वच्छता के नाम पर तू, कालिमा मत पोत रे॥टेक॥

करके भेदविज्ञान रे, निज भवन पहिचान रे।
कर धर्म उद्योत रे, कालिमा मत पोत रे॥1॥

परिग्रह में गहरा धंसा है, मोह वश तू क्यों फंसा है?
बीज दुःख के बोत रे, कालिमा मत पोत रे॥2॥

मूढ़ हो निज सुख न जाने, अनुकूलता में हर्ष माने।
प्रतिकूलता में रोत रे, कालिमा मत पोत रे॥3॥

स्वानुभवमय धर्म को पा, ज्ञानमय निर्भारता ला।
फेंक कर्तृत्व जोत रे, कालिमा मत पोत रे॥4॥

रह सदा निश्चिंत चेतन, रह सहज निश्चिंत चेतन।
होनहार सु होत रे, कालिमा मत पोत रे॥5॥

हो परम निरपेक्ष ज्ञाता, जीव शाश्वत सुख पाता।
यही मन में धोक रे, कालिमा मत पोत रे॥6॥


स्रोत: भक्ति-भावना (द्वितीय खण्ड)
Artist: श्री ब्र. रवीन्द्रजी ‘आत्मन्’
स्रोत: डॉ. विनोद ‘चिन्मय’
स्रोत: जिन-भक्ति सिंधु, पृष्ठ ३८९