कैसो सुंदर अवसर आयो है | Kaiso Sundar Avasar Ayo Hai

कैसो सुंदर अवसर आयो है

कैसो सुंदर अवसर आयो है, आयो है
ज्ञान स्वभावी आत्मा, मेरे मन को भायो है॥
भूतकाल प्रभु आपका, वह मेरा वर्तमान,
वर्तमान जो आपका, वह भविष्य मम जान॥कैसो…॥

रूप तुम्हारा सबसे न्यारा, भेद ज्ञान करना,
जौलों पौरुष थके न तौलों, उद्यम सो चरना॥कैसो…॥

अनुभव चितामणी रतन, अनुभव है रस कूप,
अनुभव मारग मोक्ष को, अनुभव मोक्ष स्वरूप॥कैसो…॥

जो कर्ता सो भोक्ता, साथी सगा न कोय,
धर्म छुडावे बंध ते, धर्म धरो सब कोय॥कैसो…॥

निर्मल ध्यान लगाय कर, कर्म कलंक नशाय,
भये सिद्ध परमात्मा, वन्दूं मन वच काय॥कैसो…॥


स्रोत: जैन भजन पूजा पाठ, पृष्ठ २३८