कैसा ध्यान धरा है जोगी
(राग सिन्दूरिया)
कैसा ध्यान धरा है जोगी॥टेर॥
नगन रूप दोऊ भुजा झुलाये नाशादृष्टि धरा है जोगी॥१॥
बाहर तन मलिनसा दीखत अंतरंग उजला है।
विषय कषाय त्याग धर धीरज, करमन रंग अडा है॥२॥
क्षुधा तृषादि परीषह विजयी आतम रंग पडा है।
‘जगत राम’ लख ध्यान साधुको नमूं नमू उचरा है॥३॥
स्रोत: आध्यात्मिक भजन संग्रह (सं. श्री सौभाग्यमल जैन, पं. टोडरमल स्मारक ट्रस्ट, जयपुर, २००६), भजन ५२ (विभिन्न कवियों के भजन)