कहाँ परदेशी को पतियारो
(राग कालंगडा)
कहाँ परदेशी को पतियारो॥ टेर॥
मनमाने तब चले पंथ को, सांझ गिनै न सवारो।
सबै कुटुंब छोड़ इतही फुनि, त्याग चले तन धारो॥१॥
दूर दिसावर चलत आपही कोऊ न राखन हारो।
कोऊ प्रीति करो किन कोटिक, अन्त होयगो न्यारो॥२॥
धन सु राचि धर्मसु भूलत मोह मंझारो।
इह विधि काल अनंत गमायो, पायो नहीं भव पारो॥३॥
साँचे सुखसो विमुख होत है भ्रम मदिरा मतवारो।
चेतहु चेत सुनहु रे भैया, आपही आप संभारो॥४॥
स्रोत: आध्यात्मिक भजन संग्रह (सं. श्री सौभाग्यमल जैन, पं. टोडरमल स्मारक ट्रस्ट, जयपुर, २००६), भजन २८ (विभिन्न कवियों के भजन)