कबै निरग्रंथ स्वरूप धरूंगा
कबै निरग्रंथ स्वरूप धरूंगा, तप करके मुक्ति वरूंगा॥
कब गृह वास आस सब छाड़ूं, कब वन में विचरूंगा
बाह्याभ्यंतर त्याग परिग्रह, उभय लोक विचरूंगा॥
होय एकाकी परम उदासी, पंचाचार धरूंगा
कब स्थिर योग धरु पद्मासन, इन्द्रिय दमन करूंगा॥
आतम ध्यान साजि दिल अपने, मोह अरि से लड़ूंगा
त्याग उपाधि समाधि लगाकर, परिषह सहन करूंगा॥
कब गुणस्थान श्रेणी पर चढ के करम कलंक हरूंगा
आनन्दकंद चिदानन्द साहब, बिन तुमरे सुमरूंगा॥
ऐसी लब्धि जबे मैं पाऊं, आप में आप तिरूंगा
अमोलकचंद सुत हीराचंद कहै यह, चहुरि जग में ना भ्रमूंगा॥
स्रोत: जैन भजन पूजा पाठ, पृष्ठ २३४