कब सहज दिगम्बर साधु दशा मैं पाऊँ रे | Kab Sahaj Digambar Sadhu Das Maim Pau Re

तर्ज : मैं परम दिगम्बर…

कब सहज दिगम्बर साधु दशा मैं पाऊँ रे।
हो निर्विकल्प निर्द्वन्द आत्मपद ध्याऊँ रे॥

नित निजानन्द रस में ही तृप्त रहाऊँ रे॥टेक॥

भोगों से चित घबराया, पर परिकर कुछ न सुहाया।
हो परम जितेन्द्रिय चित्स्वरूप ही भाऊँ रे॥
क्षणभंगुर जग की माया, है भिन्न अचेतन काया।
हो निर्मम निर्मल, आतम ध्यान लगाऊँ रे॥2॥

लोकोत्तम मंगलकारी, निर्ग्रन्थदशा अविकारी।
निष्काम रहूँ, कृतकृत्य दशा प्रगटाऊँ रे॥3॥

ज्ञायक ही आश्रय लायक, प्रभुता हो जिससे क्षायिक।
निज ज्ञायक में ही, निशदिन लीन रहाऊँ रे॥4॥

अब अन्य न कुछ अभिलाषा, अक्षय सुख निज में भासा।
निज आश्रय से ही, कर्म कलंक नशाऊँ॥5॥


स्रोत: भक्ति-भावना (द्वितीय खण्ड)
Artist: श्री ब्र. रवीन्द्रजी ‘आत्मन्’
स्रोत: डॉ. विनोद ‘चिन्मय’
स्रोत: जिन-भक्ति सिंधु, पृष्ठ २०७