कब मैं अलौकिक वृत्ति धरूँगा | Kab Maim Alaukik Vrtti Dharug

कब मैं अलौकिक वृत्ति धरूँगा।

लौकिकता से अति विरूद्ध हो, मुनि हो आतम ध्यान धरूँगा॥टेक॥

पाप क्रिया और पाप वचन से, विरत होय मैं दूर रहूँगा।
पाप क्रिया चिन्तन भी, मुनिसम नहीं करूँगा-नहीं करूँगा॥1॥

इस तन की किंचित् संभाल, अरु पोषण का नहीं भाव करूँगा।
उग्र परीषह उपसर्गों में, निश्चल समता भाव धरूँगा॥2॥

जन समुदाय न रूचिकर लागे, एकाकी वन में विचरूँगा।
हो सब संग विमुक्त विरागी, शुद्धातम में मग्न रहूँगा॥3॥

कोलाहल से दूर शान्तिमय, आतम नन्दन में विचरूँगा।
निज अक्षय वैभव को पाकर, चाह दाह में नहीं जलूँगा॥4॥

धन्य-धन्य मुनिदशा अलौकिक, प्रचुर स्व-संवेदन सु-करूँगा।
निज में थिरता वृद्धिंगत हो, चढ़ श्रेणी घातिया हनूँगा॥5॥

निज में पूर्ण लीनता होवे, भाव मुक्त अरहंत बनूँगा।
योग दशा भी सहज नशेगी, सिद्धालय में जा तिष्ठूंगा॥6॥


स्रोत: भक्ति-भावना (द्वितीय खण्ड)
Artist: श्री ब्र. रवीन्द्रजी ‘आत्मन्’
स्रोत: डॉ. विनोद ‘चिन्मय’
स्रोत: जिन-भक्ति सिंधु, पृष्ठ २३१ से २३२