कब हौं मुनिवरको व्रत धरिहौं | Kab Haun Munivar Ko Vrat Dharihaun

कब हौं मुनिवरको व्रत धरिहौं

कब हौं मुनिवरको व्रत धरिहौं

सकल परिग्रह तिन सम तजिकै, देहसों नेह न करिहौं॥कब.॥१॥

कब बावीस परीषह सहिकै, राग दोष परिहरिहौं॥कब.॥२॥

‘द्यानत’ ध्यान-यान कब चढ़िकै, भवदधि पार उतरिहौं॥कब.॥३॥


Artist: पं. द्यानतराय जी
स्रोत: आध्यात्मिक भजन संग्रह (सं. श्री सौभाग्यमल जैन, पं. टोडरमल स्मारक ट्रस्ट, जयपुर, २००६), भजन १२४

अर्थ

ऐसा समय कब आयेगा जब मैं मुनिराज के समान व्रत धारण करूँगा ! सब परिग्रह को तिनके के समान त्यागकर, छोड़कर देह से मोहभाव छोडूंगा, ऐसा मुनिव्रत कब धारण करूँगा! वह स्थिति कब आएगी कि बाईस परिषह को सहन करने की क्षमता मुझे प्राप्त होगी और राग-द्वेष मोह को छोड़कर समता धारण करूँगा! द्यानत्तराय कहते हैं कि कब मैं ध्यानरूपी नाब पर, यान पर बैठकर भवसागर के पार होऊँगा?

शब्दार्थ: तिन = तृष्ण, तिनका ।

स्रोत: द्यानत भजन सौरभ।

:paperclip: मूल पृष्ठ (छवि):

प्रूफरीडिंग बाकी है