जिया तेरी कौन कुबाण परी रे
जिया तेरी कौन कुबाण परी रे
सीख मानत नांही खरी रे॥टेक॥
मोह महामद पी अनादि को परको कहै अपनी रे।
सो तेरी कबहुत नाहि है शठ किन तेरी बुद्धि हरीरे॥
परसुभाव अपनी परणति सा होय न एक घड़ी रे।
तू चेतन पुद्गल जड़रूपी किन बिध मेल बनी रे॥
अबहुँ समझ गयो न गयो कछुतो निज काज सरी रे।
निज परगुण को परख जौहरी जोवे शिव बनड़ी रे॥
स्रोत: आध्यात्मिक भजन संग्रह (सं. श्री सौभाग्यमल जैन, पं. टोडरमल स्मारक ट्रस्ट, जयपुर, २००६), भजन ८८ (विभिन्न कवियों के भजन)
खोज: Jiya Teri Kaun Kuban Pari Re