जय अम्बे वाणी, माता जय अम्बे वाणी।
तुमको निश दिन ध्यावत सुरनर मुनि ज्ञानी। टेर॥ श्रीजिन
गिरितें निकसां, गुरु गौतम वाणी। जीवन भ्रम तम नाशन
दीपक दरशाणी॥ जय०॥१॥ कुमत कुलाचल चूरण,
बज्र सु सरधानी। नव नियोग निक्षेपण, देखन दरपाणी
॥ जय०॥२॥ पातक पंक पखालन, पुण्य परम पाणी।
मोहमहार्णव डूबत, तारण नौकाणी॥ जय०॥३॥ लोका-
लोक निहारण, दिव्य नेत्र स्थानी। निज पर भेद दिखावन,
सूरज किरणाणी॥ जय०॥४॥ श्रावक मुनिगण जननी,
तुमही गुणखानी। सेवक लख सुखदायक, पावन परमाणी
जय अम्बे वाणी माता जय अम्बे वाणी॥
स्रोत: पूजन रत्नाकर, पृष्ठ ५७० (पूजन रत्नाकर | Pujan Ratnakar)