जिनवाणी जीवन में | Jinvani Jeevan Mein

(तर्ज : धन्य-धन्य आज घड़ी कैसी…)

जिनवाणी जीवन में, सुख का आधार है।
महिमा अपार है, महिमा अपार है॥टेक॥

जिस तम को दीप चंद्र, सूर्य भी न हर सकें।
जिनवाणी माता ही, मोह तम को हरें॥
सम्यग्ज्ञान का प्रकाश, होय सुखकार है॥महिमा.॥१॥

जिनवर की दिव्यध्वनि, गणधर सम्हारि कै॥
द्वादशांग रचना की, भवि हित विचारि कै॥
चार अनुयोगमय, महा मंगलकार है॥महिमा.॥२॥

वस्तु के स्वरूप को, माँ ही बताती है।
वीतरागी संतों से, माँ ही मिलाती है॥
सिखलावे ज्ञान-वैराग्य हितकार है॥महिमा.॥३॥

जिनवाणी माता की हम, करें प्रभावना।
तत्त्वबोध पावें सब, ये ही एक भावना॥
भक्ति से प्रीति से वंदना अविकार है॥महिमा.॥४॥

Artist: ब्र. श्री रवीन्द्र जी ‘आत्मन्’

खोज: Jinvani Jivan Mein

1 Like

Please don’t paste the image. It increases the storage space if we do it for multiple bhajans. Try using google lens for text.

1 Like