अरहन्त भक्तके संकट हरते आये. टेक
सीताजी की अग्नि परीक्षा, करी आन देवों ने रक्षा,
अग्नि में कमल रचाये मोरा जिणंदा. अर० 1
भरी सभामें द्रौपदी ठाडी, दुःशासनने खेंची साडी,
आपहि चीर बढाये मोरा जिणंदा. अर० 2
शीलवती थी सोमा नारी, सास ने उस पर विपदा डारी,
सर्प से फुल बनाये मोरा जिणंदा. अर० 3
शेठ सुदर्शन का दुःख हरने तलवारसे फुलमाळा करके,
आपहि देव पठाये मोरा जिणंदा अर० 4
ग्राह ग्रसित गजराज बचायो, सुलोचना का कष्ट मिटायो,
गंगा तट पहुँचाये मोरा जिणंदा अर० 5
मानतुंग के ताले तोडे, भोज नृपति के मान मरोडे,
जिनमत भक्त बनाये मोरा जिणंदा. अर० 6
सागर से श्रीपाल निकाला, रैनमंजूषा का दुख टाला,
पति श्रीपाल मिलाये मोरा जिणंदा अर० 7
दीन दयाल दयानिधि स्वामी, घट घट के प्रभु अंतरयामी,
‘मकखन’ हृदय समाये मोरा जिणंदा अर० 8
स्रोत: जिनेन्द्र स्तवनावली (सोनगढ़), पृष्ठ ८३