जयवन्तो जिनराज, जयवन्तो जिनराज।
महाभाग्य से दर्शन पाये, सफल भये सब काज॥टेक॥
तीनलोक में जीव अनंत, सुख चाहें दुःख से भयवंत।
प्रभुवर दर्शायो शिवपंथ, शाश्वत सुखरूप भगवंत॥1॥
तत्त्व प्रयोजनभूत बताये, हेयादेय सर्व समझाये।
कियो जिनेश्वर परम उपकार, तुम ही साँचे तारणहार॥2॥
दिखे सर्व संसार असार, तजें परिग्रह का विस्तार।
धारें निर्ग्रन्थ पद अविकार, ध्यावें समयसार सुखकार॥3॥
पुण्य-पाप बंधन विनशाय, निज अक्षय प्रभुता प्रगटाय।
यही भाव धर नावें शीस, चरणन माँहि अहो जगदीश॥4॥
स्रोत: जिन भक्ति सिंधु, पृष्ठ ४५
Artist: ब्र. रवीन्द्रजी ‘आत्मन्’