जय महावीर-जय महावीर, जय अतिवीर-जय अतिवीर | jaya mahavira jaya mahavira jaya ativira jaya ativira

तर्जः पारसनाम-पारसनाम मेरे प्रभु का …

जय महावीर-जय महावीर, जय अतिवीर-जय अतिवीर।। टेक।।

स्वयं सिद्ध प्रभु जय महावीर, वीतराग प्रभु जय महावीर।
ज्ञान शरीरी जय महावीर, अशरीरी प्रभु जय महावीर।। 1।।

नित्य निरंजन जय महावीर, भव दुख भंजन जय महावीर।
सन्मतिदाता जय महावीर, भविजन त्राता जय महावीर।। 2।।

आनन्द दायक जय महावीर, तिहुँ जग नायक जय महावीर।
पंचकल्याणक पूजित वीर, अन्तिम तीर्थंकर महावीर।। 3।।

मंगलमय स्वामी महावीर, अन्तर्यामी जय महावीर।
प्रशममूर्ति अद्भुत महावीर, हृदय विराजो जय महावीर ।। 4 ।।

नित जयवन्तो श्री महावीर, शीस नवाऊँ जय महावीर।
शासन नायक जय महावीर, शिव सुखदायक जय महावीर ।। 5 ।।


स्रोत: जिन भक्ति सिंधु, पृष्ठ १२८ से १२९
Artist: ब्र. रवीन्द्रजी ‘आत्मन्’