जय आदि जिनंद सुचंद नमो (जय आदि जिनंद सुचंद) | Jaya Aadi Jinand Suchand Namo (Jaya Aadi Jinand Suchand)

जय आदि जिनंद सुचंद नमो, जय इंद्र नरिंद्र सुवंध नमो;
जय मोह महा अरिफंद नमो, जय आनंद कंद जिनंद नमो. 1

युग आदि जिनं विभु देव नमो, जगजीवन के प्रभु देव नमो;
जय लोक हितंकर नाथ नमो, युग में अभयंकर नाथ नमो. 2

जय आदि जिनेश महेश नमो, जय वंदित इश सुरेश नमो;
सुकृषि मसि आदि प्रकाश नमो, शिवमारग के परकाश नमो. 3

जयलोक अलोक विकास नमो, चिद् आतम ज्योति विलास नमो;
शत पांच धनुष विशाल नमो, कनक महाद्युति भाल नमो. 4

भवसागर तारण सेत नमो, दुःख द्वंद निवारण हेत नमो;
जय सात तत्त्व परकाश नमो, जिनेश महेश महेश नमो. 5

समोसृति संपत्ति प्राप्त नमो, निरदोष जिनेश सु आप्त नमो;
जय श्रीधर श्रीकर देव नमो, जय श्रीवर श्रीभर सेव नमो. 6

जय मुक्ति रमापति पाद नमो, जय भव दुःख नाशक पाद नमो;
जय दिन दयाल कृपाल नमो, जय नाथ अनाथा नृपाल नमो. 7

जग जीवन को उच्चार नमो, कृत कृत्य प्रभु जगतार नमो;
जय केवल भान अमान नमो, जग पूज्य शिरोमन जात नमो. 8

भव संकट भंजन पाय नमो, नित मंगल वृदं वधाय नमो;
भगवंत सुसंत अनंत नमो, जयवंत महंत नमंत नमो. 9


स्रोत: जिनेन्द्र स्तवनावली (सोनगढ़), पृष्ठ ६१