जय हो जय हो जिनवाणी की
बज उठी सरस प्रवचन वीणा श्री वीतराग जिनवाणी की।
शुभ अशुभ बंध-निज ध्यान मोक्ष जय हो वाणी कल्याणी की॥जय हो॥१॥
अन्तर मे हुई झनझनाहट निज मे निज की प्रतीति जागी।
रगों से मोह ममत्व भागा मिथ्या भ्रम इति भिति भागी
जडता के घन चकचूर हुये जय जिन श्रुत वीणा पाणी की॥जय हो॥२॥
रस गंध-स्पर्श रूपादिक सब यह पुद्गल की छाया है,
यह देह भिन्न है चेतन से पुद्गल की गंदी काया है।
जग के सारे पदार्थ पर है ध्वनि गूंजी केवलज्ञानी की॥जय हो॥३॥
चेतन का है चैतन्य रूप इसमे है ज्योति अनंत भरी
सुख ज्ञान वीर्य आनन्द अतुल है आत्म शक्ति गुणवंत खरी।
परमातम परम पद पाती है चैतन्य शक्ति ही प्राणी की॥जय हो॥४॥
स्रोत: जैन पूजाञ्जलि (कविवर राजमल पवैया), पृष्ठ ७ (पीडीएफ) (जैन पूजाञ्जलि (कविवर राजमल पवैया) | Jain Pujanjali (Kavivar Rajmal Pavaiya))