जप लो रे आदीश्वर नाम | Jap lo re aadishwar naam

ॐ आदिनाथाय नमः ॐ आदिनाथाय नमः ॐ आदिनाथाय नमः
जप लो रे आदीश्वर नाम, मंगल होंगे सारे काम।।टेक।।

प्रथम सूर्य हैं जैन धर्म के, बंधन तोड़े अष्ट कर्म के,
वंदन कर लो सुबह और शाम।
जप लो रे आदीश्वर नाम, मंगल होंगे सारे काम।।१।।

बड़े भाग से नर तन पाया, प्यारे प्रभु को क्यों बिसराया,
कर लो पूजा तुम निष्काम ।
जप लो रे आदीश्वर नाम, मंगल होंगे सारे काम।।२।।

खोज: Jap lo re adishwar nam

2 Likes