जन्मदिन किसका रे भाई! | Janmdin Kiska Re Bhai!

भेदविज्ञान परक भक्ति

जन्मदिन किसका रे भाई!

जो दीखत है इन नैनन सों, सो पुद्गल परछाई।
हाड़ - मांस अरु रुधिर की थैली, देखत ही घिन आई॥1॥

देह देवालय में जो सोहे, सो है चेतनराई।
सो तो अजर - अमर अविनाशी, जनमे नहीं कदाई॥2॥

तन हाड़, अरु ज्ञानमय चेतन का संयोग जब थाई।
ये संयोग लख कहत मूढ़ जन, मेरा जनम है भाई॥3॥

मैं तो ज्ञानमयी चिन्मूरत और अमूरत भाई।
जनम - मरण से रहित ज्ञानमय, चेतन देत दिखाई॥4॥

जन्मदिन किसका रे भाई!..

12 Likes

इसका अच्छा audio बने ऐसी भावना है…

3 Likes

इसके रचियेता का नाम क्या है?

1 Like