जन्म कल्याणक गीत | janm Kalyanak geet

जन्मकल्याणक गीत

शौरीपुर वाले शौरीपुर वाले, नेमजी हमारे शौरीपुर वाले ॥टेक ॥
शिवा देवी घर जनम लियो है, माता की कोख को धन्य कियो है।
अन्तिम जन्म हुआ प्रभुजी का, जन्म-मरण को नाश कियो है।।
समुद्रविजय के आखों के तारे नेमजी हमारे … ।।1।।

स्वर्गपुरी से सुरपति आये, ऐरावत हाथी ले आये।
पाण्डुक शिलापर प्रभु को बिठाए, क्षीरोदधि से न्हवन कराए।।
रतन बरसाये हाँ न्हवन कराये नेमजी हमारे… ।।2।।

देखो भैया इन्द्र भी आये, पंचकल्याणक का उत्सव मनाये।
प्रभु दर्शन कर अति दरषाए, मंगल तांडव नृत्य रचाए।।
सभी हर्षाये हाँ खुशियाँ मनाये नेमजी हमारे ।।3।।

तन से भिन्न निजातम निरखे, निज अन्तर का वैभव परखें।
भेदज्ञान की ज्योति जलावे, संयम की महिमा चित लावें।
गए गिरनारे गए गिरनारे नेमजी हमारे शोरीपुर वाले ।।4।।

खोज: janm Kalyanak git