जहाँ-जहाँ ज्ञान है वहीं-वहीं आत्मा।
जहाँ ज्ञान नहीं है वहाँ नहीं आत्मा॥
जहाँ नहीं आत्मा वहाँ ज्ञान भी नहीं।
जहाँ पूर्ण शुद्ध ज्ञान वहाँ परमात्मा॥
जहाँ ज्ञान भरा है वहीं तो है आत्मा।
जहाँ मिथ्याज्ञान है वहाँ बहिरात्मा॥
जहाँ ज्ञान प्रगटा है वहाँ अन्तरात्मा।
पूर्ण ज्ञान प्रगटा है होता परमात्मा॥
स्रोत: श्री रत्नत्रय मंडल विधान, पृष्ठ ३० (श्री रत्नत्रय मंडल विधान, भाग 1 (सम्यग्दर्शन, सम्यग्ज्ञान, सम्यक्चारित्र) | Shri Ratnatray Mandal Vidhan, Part 1 (Samyagdarshan, Samyaggyan, Samyakcharitra))