जब तक मिथ्यात्व हृदय में है | Jab Tak Mithyatva Hriday Mein Hai

जब तक मिथ्यात्व हृदय मे है संसार न पलभर कम होगा।
जबतक पर द्रव्यों से प्रतीति भवभार न तिलभर कम होगा॥१॥

जब तक शुभ अशुभ बंध आश्रव तबतक संवर का मान नहीं।
निर्जरा कर्म की कैसे हो जब तक स्वभाव का भान नहीं॥२॥

जब तक कर्मों का नाश नहीं अब तक निर्वाण नहीं होगा।
जब तक निर्वाण नहीं होगा भव दुख से त्राण नही होगा॥३॥
जब तक तत्वों का ज्ञान नहीं तब तक समकित कैसे होगा।
जब तक सम्यक्त्व नहीं होगा तब तक निज हित कैसे होगा॥

इसलिये मुख्य पुरूषार्थ प्रथम सम्यक्त्व प्राप्त करना होगा।
रत्नत्रय के अवलंबन से वसुकर्म जाल हरना होगा॥

बिन समकित व्रत पूजन अर्चन जब तप सब तेरे निष्फल।
संसारबंध के हैं प्रतीत भवसागर के ही दलदल हैं॥


स्रोत: तीर्थक्षेत्र पूजाञ्जलि (कविराज राजमल पवैया), पृष्ठ १८६ (तीर्थक्षेत्र पूजाञ्जलि (कविराज राजमल पवैया) | Tirthkshetra Pujanjali (Kaviraj Rajmal Pavaiya))