तर्ज : सन्त साधु बनके …
हो दिगम्बर ध्याऊँ निजपद, धन्य घड़ी कब आयेगी।
परिणति शुद्धोपयोगी, सहज कब प्रगटायेगी?॥टेक॥
ज्ञान-ज्ञाता-ज्ञेय अभिन्न हो, ज्ञानमय ही अनुभवन।
तृप्त निज में ही रहूँगा, वह घड़ी कब आयेगी॥
झूठे विषयों की न आशा, निरालम्ब निर्ग्रन्थ हो।
राग से अति भिन्न ज्ञायक, भावना वर्तायेगी॥2॥
अशुभ जहाँ उपजे नहीं, शुभ में उदासी हो सहज।
परवाह नहीं उपसर्गों की, श्रेणी दशा कब आयेगी॥3॥
कर्म विनशें सुगुण विलसें, आत्म प्रभुता प्रगट हो।
धुव अचल अनुपम गति हो, धन्य घड़ी कब आयेगी॥4॥
स्रोत: भक्ति-भावना (द्वितीय खण्ड)
Artist: श्री ब्र. रवीन्द्रजी ‘आत्मन्’
स्रोत: डॉ. विनोद ‘चिन्मय’
स्रोत: जिन-भक्ति सिंधु, पृष्ठ २०१ से २०२
खोज: हो दिगम्बर ध्याऊँ निजपद, धन्य घडी कब आयेगी, हो दिगम्बर ध्याऊँ निजपद, धन्य घड़ी कब आयेगी