हे द्वादशांग वाणी, जय हो सदा विजय हो | He Dvadasamg Vani Jay Ho Sad Vijay Ho

तर्ज-सिद्धान्त की डगर पर …

हे द्वादशांग वाणी, जय हो सदा विजय हो।

निज आत्मरूप दर्शन, सुख ज्ञान का उदय हो॥टेक॥

जिनदेव-शास्त्र-गुरु की, सम्यक् प्रतीति वर्ते।
प्रतिकूलताओं में भी, श्रद्धा न चल विचल हो॥1॥

तत्त्वों का होवे निर्णय, फिर भेदज्ञान द्वारा।
पर से पृथक निजातम, मम दृष्टि का विषय हो॥2॥

संयोग कर्म परिणति, रागादि भी न दीखे।
पर्याय शुद्ध भी ना, गुण भेद भी विलय हो॥3॥

मम ज्ञान साधना में, हो ज्ञान मात्र ज्ञायक।
नित ज्ञेय-ज्ञान-ज्ञाता, तीनों अभिन्न अमल हैं॥4॥
मैं बाह्य में अटक कर, निज को न भूल जाऊँ।
माँ गृहस्थपन ये छूटे, मुनिधर्म का उदय हो॥5॥

निज की शरण से ही माँ, कर्मों का नाश होवे।
निष्कर्म निर्विकारी, ध्रुव सिद्ध पद अचल हो॥6॥


स्रोत: भक्ति-भावना (द्वितीय खण्ड)
Artist: श्री ब्र. रवीन्द्रजी ‘आत्मन्’
स्रोत: डॉ. विनोद ‘चिन्मय’
स्रोत: जिन-भक्ति सिंधु, पृष्ठ १६९