हे! अनन्त चतुष्टयवन्त, सर्व भगवन्त, परम उपकारी | He Anant Catustayavant Sarv Bhagavant Param Upakari

तर्ज : श्री सिद्धचक्र का पाठ करो…

हे! अनन्त चतुष्टयवन्त, सर्व भगवन्त, परम उपकारी।

हो भाव वन्दना निशदिन आनन्दकारी॥टेक॥

रागादिक दोष मिटाए जब, चहुँ घाति कर्म विनशाये तब।
प्रभु धर्म तीर्थ प्रगटाया मंगलकारी॥1॥

जीवादिक तत्त्व दिखाये हैं, परभाव हेय दरशाये हैं।
आदेय बताया निज स्वभाव अविकारी॥2॥

कृतकृत्य हुआ दर्शन करके, निज की प्रभुता निज में लखके।
निष्काम परिणमित हुआ, सहज शिवचारी॥3॥

जागे हैं यही भाव जिनवर, निर्ग्रन्थदशा प्रगटे सत्वर।
हो प्रचुर स्वसंवेदनमय, दशा हमारी॥4॥

प्रभु सम ही निज में रम जायें, स्वाभाविक निज गुण प्रगटायें।
भव-भव का आवागमन मिटे दुःखकारी॥5॥


स्रोत: भक्ति-भावना (द्वितीय खण्ड)
Artist: श्री ब्र. रवीन्द्रजी ‘आत्मन्’
स्रोत: डॉ. विनोद ‘चिन्मय’