हाय इन भोगों ने क्या रंग दिखाया मुझको
हाय इन भोगों ने क्या रंग दिखाया मुझको।
बेखबर जगत के धन्दों में फंसाया मुझको॥
मैं तो चेतन हूँ निराकार सभी से न्यारा।
दुष्ट भोगों ही ने कर्मों से बँधाया मुझको॥
नींद गफलत से मेरी आँख कभी भी न खुली।
भोग इन्द्री और विषयों ने भुलाया मुझको॥
ज्ञान धन मेरा हरा रूप दिखाकर अपना।
योनि चौरासी में भटका के रुलाया मुझको॥
अब न सेऊँगा कभी भूल के इन विषयों को।
न्यायमत जैन धरम अब तो है पाया मुझको॥
स्रोत: आध्यात्मिक भजन संग्रह (सं. श्री सौभाग्यमल जैन, पं. टोडरमल स्मारक ट्रस्ट, जयपुर, २००६), भजन ६६ (विभिन्न कवियों के भजन)
खोज: Hay In Bhogon Ne Kya Rang Dikhaya Mujhko