ज्ञानी जीवनि के भय होय न या परकार | Gyani Jeevani Ke Bhay Hoy Na Ya Parakar

ज्ञानी जीवनि के भय होय न या परकार

ज्ञानी जीवनि के भय होय न या परकार॥टेक॥

इहभव परभव अन्य न मेरो, ज्ञानलोक मम सार।
मै वेदक इक ज्ञानभाव को, नहिं पर वेदनहार॥
ज्ञानी जीवनि के भय होय न या परकार॥१॥

निज सुभाव को नाश न तातैं, चहिये नहि रखवार।
परमगुप्त निजरूप सहज ही, पर का तहँ न संचार॥
ज्ञानी जीवनि के भय होय न या परकार॥२॥

चित स्वभाव निज प्रान तास को, कोई नहीं हरतार।
मैं चितपिंड अखंड न तातै, अकस्मात भयभार॥
ज्ञानी जीवनि के भय होय न या परकार॥३॥

होय निःशंक स्वरूप अनुभव, जिनके यह निरधार।
मै सो मै, पर सो मैं नाही, ‘भागचन्द’ भ्रम डार॥
ज्ञानी जीवनि के भय होय न या परकार॥४॥


Artist: पं. भागचंद जी
स्रोत: nikkyjain.github.io (पं भागचंद कृत भजन)

खोज: Gyani Jeevani Ke Bhay Hoy Na Ya Parakar, Gyani Jivani Ke Bhay Hoy Na Ya Parakar