तर्ज : गुरुवर मेरे उर में आओ…
गुरुवर साँचे शरण हमारे, मिथ्या मोह निवारन हारे॥टेक॥
रत्नत्रयमय मुक्तिमार्ग में, बढ़े हैं और बढ़ावन हारे।
शाश्वत मंगलमय शुद्धातम, देखें और दिखावन हारे॥1॥
पर नहीं सुख-दुख का कारण हो, समझें अरु समझावन हारे।
सुख धर्म से धर्म ज्ञान से, होता है बतलावनहारे॥2॥
दुर्विकल्प सब ही मिथ्या हैं, ये ही क्लेश बढ़ावनहारे।
छोड़ो पर की आस आत्मन्, गुरु निर्ग्रन्थ ही तारण हारे॥3॥
विषय-कषायारम्भ रहित हैं, परम शांत दर्शन अघ टारे।
ज्ञान-ध्यान में लीन मुनीश्वर, तिनके चरणों नमन सदा रे॥4॥
भव-समुद्र से तारण हारे, भव का भ्रमण मिटावन हारे।
ज्ञान-कला विस्तारन हारे, ये ही बंध छुड़ावन हारे॥5॥
स्रोत: जिन भक्ति सिंधु, पृष्ठ १९१
Artist: ब्र. रवीन्द्रजी ‘आत्मन्’