तर्ज : सुनकर वाणी…
गुण चिन्तत श्री मुनिवर के,
म्हारे आनन्द उर न समायजी।
धन्य भाग्य जब दर्शन पाऊँ,
यही भाव उमगाय जी॥टेक॥
निस्पृह शान्त विरागी मुद्रा,
शान्ति सुधा वरसाय जी।
धीर वीर गम्भीर परिणति,
शिवपथ में हुलसाय जी॥
जिनकी वाणी दिव्य ध्वनि सम,
चित्स्वरूप दरशाय जी।
अचल ध्यान मूरति जिनकी लख,
मृग गण खाज खुजाय जी॥2॥
जात विरोधी पशु भी जिनके,
सन्मुख बैर भुलाय जी।
रत्नत्रयमय मुनिवर को लख,
सहज शीश झुक जाय जी॥3॥
स्रोत: भक्ति-भावना (द्वितीय खण्ड)
Artist: श्री ब्र. रवीन्द्रजी ‘आत्मन्’
स्रोत: डॉ. विनोद ‘चिन्मय’
स्रोत: जिन-भक्ति सिंधु, पृष्ठ २१९