तर्जः वीर भजले रे भाया…
गूँजे जय-जयकार, गूँजे जय-जयकार।
जय-जयकार, वीर प्रभु मोक्ष पधारे हैं॥टेक॥
सिंह पर्याय में सम्यक् पायो,
अपनो सुख अनुभव में आयो।
पायो पथ अविकार॥ वीर प्रभु.॥1॥
कुण्डलपुर में जन्म लियो है,
त्रिशला माँ को धन्य कियो है।
इन्द्र कियो जयकार॥ वीर प्रभु.॥2॥
यौवन में ही दीक्षा धारी,
प्रभु अपनी निधि आप सम्हारी।
राग- द्वेष विडार॥ वीर प्रभु.॥3॥
अविचल ध्येय स्वरूप सु ध्यायो,
निर्मल शुक्लध्यान प्रगटायो।
घाति कर्म भये छार॥ वीर प्रभु.॥4॥
केवल लक्ष्मी उदित हुई है,
दिव्य देशना ध्वनित हुई है।
सब जग को सुखकार॥ वीर प्रभु.॥5॥
पावापुर में अवसर आयो,
अन्तिम शुक्लध्यान प्रगटायो।
हुए आप भव पार॥ वीर प्रभु॥6॥
रागादिक भावों से न्यारे,
प्रभुवर सिद्ध स्वरूप विराजे।
अशरीरी अविकार॥ वीर प्रभु॥7॥
प्रभु निज ध्येय स्वरूप सु ध्याऊँ,
ज्ञाता रूप सदैव रहाऊँ।
पाऊँ शिव अविकार॥ वीर प्रभु.॥8॥
निर्मल भेदज्ञान भवि करना,
निज ज्ञायक को ही अनुभवना।
ये ही मुक्तिद्वार॥ वीर प्रभु.॥९॥
प्रभुवर समयसार दर्शायो,
सर्वोत्तम ज्ञायक बतलायो।
तीन लोक में सार॥ वीर प्रभु.॥10॥
स्रोत: जिन भक्ति सिंधु, पृष्ठ १३० से १३१
Artist: ब्र. रवीन्द्रजी ‘आत्मन्’