घड़ी धनि धन्य अहो जिनराज, सहज चिद्रूप दिखाया है | Ghari Dhani Dhany Aho Jinaraj Sahaj Cidrup Dikhay Hai

घड़ी धनि धन्य अहो जिनराज, सहज चिद्रूप दिखाया है।

चिद्रूप दिखायो है कि सहजानन्द प्रगटाया है॥टेक॥

कर्त्ता नहीं कारयिता नाहीं, अनुमोदन भी नहीं पर माँहीं।
अहो! शुद्ध चेतन विलासमय, रूप सु-भाया है॥1॥

बद्ध रक्त व्यवहार पक्ष है, अबद्ध मुक्त निश्चय का पक्ष है।
पक्षातिक्रान्त चिन्मात्र अहो, अनुभव में आया है॥2॥

अरे! व्यर्थ भव-भव भटकाया, सुख सागर निज में लहराया।
विभ्रम चादर दूर हुई, तिहूँ जग झलकाया है॥3॥

आकुलता सब दूर हुई है, निज अक्षय निधि प्रगट हुई है।
काल अनन्त रहूँ निज में, प्रभु शीश नवाया है॥4॥


स्रोत: भक्ति-भावना (द्वितीय खण्ड)
Artist: श्री ब्र. रवीन्द्रजी ‘आत्मन्’
स्रोत: डॉ. विनोद ‘चिन्मय’

खोज: घडी धनि धन्य अहो जिनराज, सहज चिद्रूप दिखाया है, घड़ी धनि धन्य अहो जिनराज, सहज चिद्रूप दिखाया है