घर-घर मंगल दीप जलावो, घर-घर तोरण वंदनवार सजावो।
ये तो आया रे अवसर
आनन्द का॥
मंगल साथिया बनावो, मंगल गीत सब गावो।
ये तो आया रे अवसर आनन्द का॥टेक॥
आज परम आगम मिला,
भव दुख मेटनहार।
ध्रुव निज शुद्धातम अहो! जाना शिव भरतार॥
आतम अनुभव आज जगाओ, सम्यक् दर्शन भवि प्रगटाओ।
ये तो आया रे अवसर आनन्द का॥1॥
जगे परम पुरुषार्थ अब, सर्व विकल्प मिटाय।
निज से निज में सहज ही, स्थिरता प्रगटाय॥
झूठी चिंता दूर भगाओ, निज में परमानन्द सु पाओ।
ये तो आया रे अवसर आनन्द का॥2॥
सोच तजो भूतकाल का, मत भविष्य को देख।
जो त्रिकाल मंगलमयी, ध्रुव ज्ञायक प्रभु देख॥
पर्याय दृष्टि दूर भगाओ, अब तो द्रव्यदृष्टि प्रगटाओ।
ये तो आया रे अवसर आनन्द का॥३॥
स्रोत: जिन भक्ति सिंधु, पृष्ठ ४००
Artist: ब्र. रवीन्द्रजी ‘आत्मन्’