(राग भैरवी)
घड़ी धन आज की येही सरे सब काज मो मन का।
गये अघ दूर सब भज के लखा मुख आज जिनवर का॥टेर॥
विपति नाशी सकल मेरी, भरे भंडार संपति का।
सुधा के मेघहू बरषे लखा मुख आज जिनवर का॥१॥
भई परतीति यह मेरे सही हो देव देवन का।
टूटी मिथ्यात्व की डोरी, लखा मुख आज जिनवर का॥२॥
विरद ऐसा सुना मैंने जगत के पार करने का।
‘नवल’ आनन्द हू पायो लखा मुख आदि जिनवर का॥३॥
स्रोत: आध्यात्मिक भजन संग्रह, पृष्ठ १८९
खोज: घड़ी धन आज, घड़ी धन आज, घड़ी धन आज की यही सरे सब काज, लखा मुख आज जिनवर का, ghadi dhan aaj, ghari dhan aaj ki yehi sare sab kaaj