गावो री बधाईयां | Gavo Ri Badhaiyan

गावो री बधाईयां

गावो री बधाईयां, बजाओ मिल सुख शहनाइयां,
जन्में हैं श्री जिनराइयां॥
धन्य मरुदेवी ने जायो है ललना,
विश्व झुलाये जिसे आज नैन पलना।
जग हर पाइयां कि सूरज चांद जलाइयां॥जन्में हैं…॥

छप्पन कुमारियों ने की मात सेवा,
रची थी अयोध्या नगरी स्वर्ग सम देवा।
धनद उमगाइयां, रत्न है अपार बरसाइयां॥जन्में हैं…॥

आज अयोध्या साये, बना शुभ नगर है,
चहका है चप्पा चप्पा, छटा मनहर है।
तोरणहार सजाइयां, बंदनवार बधाइयां॥जन्में हैं…॥

धन्य है वो नर जिन जन्मोत्सव मनाते,
पुण्य उदय से ऐसा अवसर पाते।
प्रभु गुण गाइयां, शील निजभाग वराइयां॥जन्में हैं…॥


स्रोत: जैन भजन पूजा पाठ, पृष्ठ १८७