गाफिल हुवा कहाँ तू डोले, दिन जाते तेरे भरती में | Gaphil Huva Kaha Tu Dole Din Jate Tere Bharati Men

गाफिल हुवा कहाँ तू डोले, दिन जाते तेरे भरती में

गाफिल हुवा कहाँ तू डोले, दिन जाते तेरे भरती में॥
चोकस करत रहत है नाहीं, ज्यो अंजुलि जल झरती में।
तैसे तेरी आयु घटत है, बचै न बिरिया मरती में॥१॥

कंठ दबै तब नाहिं बनेगो, काज बनाले सरती में।
फिर पछताये कुछ नहिं होवै, कूप खुदै नहीं जरती में॥२॥

मानुष भव तेरा श्रावक कुल, यह कठिन मिला इस धरती में।
‘भूधर’ भवदधि चढ़ नर उतरो, समकित नवका तरती में॥३॥

नवका = नौका।


Artist: पं. श्री भूधरदास जी
स्रोत: भूधर भजन सौरभ, पृष्ठ १०२

अर्थ

हे मानव! त बेसुध होकर कहाँ भटक रहा है? तेरी आयु के दिन बीतते जाते हैं, चुकते जाते हैं।

जैसे अंगुलि में भरा जल यत्न करने पर भी छिद्रों में से झरता जाता है, ठहरता नहीं है वैसे तेरी आयु भी घटती जाती है और चुक जाती है तो मरण समय आ जाता है, ऐसा विचारकर तू सावधान क्यों नहीं होता!

जब मृत्यु समीप आयेगी तब तू कुछ भी नहीं कर सकेगा। इसलिए समय रहते चेत, अपना कार्य सिद्ध कर। जब आग लग जाय, उस समय कुआँ खोदने से प्रयोजन नहीं सधता। उस समय पछताने से कुछ नहीं बनता।

भूधरदास कहते हैं कि इस पृथ्वी पर, इस कर्मभूमि में तुझे यह दुर्लभ मनुष्यभव और उत्तम श्रावक कुल की प्राप्ति हुई है, अतः सम्यक्त्वरूपी नौका में बैठकर इस संसार-सागर से पार उतरने का यह ही सुअवसर है।

हे भव्यजनो ! सुनो, यह देह एक अस्थायी वृक्ष है, इस देह में एक आत्मा निवास करती है, यह बात किसी से भी छिपी हुई नहीं है। माता के गर्भाशय में

शब्दार्थ: नवका = नौका।

स्रोत: भूधर भजन सौरभ, पद 74।

:paperclip: मूल पृष्ठ (छवि):

प्रूफरीडिंग बाकी है