गाओ रत्नत्रय के गीत। गाओ रत्नत्रय के गीत।
पाओ शुद्धातम की प्रीत। पाओ शुद्धातम की प्रीत॥ गाओ…
सम्यग्दर्शन ज्ञान चरित्र हृदय में धारो आज।
भक्तिभाव से पूजन करके हर्ष मनाओ आज॥
पाओ वसु कर्मों पर जीत। गाओ…
मोह-राग-द्वेषादिक भाव का करो अभी तुम नाश।
यथाख्यातचारित्र प्राप्त कर पाओ ज्ञानप्रकाश॥
विभावी भाव जाएँगे रीत। गाओ…
रत्नत्रय है धर्म हमारा रत्नत्रय है प्राण।
रत्नत्रय ही मुक्तिमार्ग है रत्नत्रय निर्वाण॥
इसी को आज बनाओ मीत। गाओ…
स्रोत: श्री रत्नत्रय मंडल विधान, पृष्ठ ७६ (श्री रत्नत्रय मंडल विधान, भाग 2 (मुनिराज पूजन एवं महाजयमाला) | Shri Ratnatray Mandal Vidhan, Part 2 (Muniraj Pujan evam Mahajaymala))