गाड़ी खड़ी रे खड़ी रे तैयार, चलो रे भाई शिवपुर को | ga di kha di re kha di re taiyara chalo re bhai shivapura ko

गाड़ी खड़ी रे खड़ी रे तैयार, चलो रे भाई शिवपुर को॥टेक॥

चन्द्रप्रभ भगवान् का, करता हूँ गुणगान।
निज स्वरूप को जानकर, बन जाऊँ भगवान्॥ चलो रे.॥1॥

जो पारस सोना करे, सो पारस है कच्चा।
जो पारस-पारस करे, सो पारस है सच्चा॥ चलो रे.॥2॥

त्याग-त्याग सब ही कहें, त्याग न जाने कोय।
राग-द्वेष के त्याग बिन, त्याग न सच्चा होय॥ चलो रे.॥3॥

ग्रहण-ग्रहण सब कोई कहें, ग्रहण न जाने कोय।
निज स्वभाव के ग्रहण बिन, ग्रहण न सच्चा होय॥ चलो रे.॥4॥

देव-देव सब ही कहें, देव न जाने कोय।
वीतराग-सर्वज्ञ ही, देव सु सच्चा होय॥ चलो रे.॥5॥

शास्त्र-शास्त्र सब ही कहें, शास्त्र न जाने कोय।
वीतरागता पोषते, शास्त्र सु सच्चे सोय॥ चलो रे.॥6॥

गुरु-गुरु सब कोई कहें, गुरु न जाने कोय।
रत्नत्रय धारक नगन, गुरु ही सच्चा होय॥ चलो रे.॥7॥

धर्म-धर्म सब ही कहें, धर्म न जाने कोय।
धर्मी के आश्रय बिना, धर्म कहाँ तैं होय॥ चलो रे.॥8॥


स्रोत: जिन भक्ति सिंधु, पृष्ठ ९३ से ९४
Artist: ब्र. रवीन्द्रजी ‘आत्मन्’

खोज: गाडी खडी रे खडी रे तैयार, चलो रे भाई शिवपुर को, गाड़ी खड़ी रे खड़ी रे तैयार, चलो रे भाई शिवपुर को